रेल टिकट का टिकट जब हम बुक करने जाते है तो सबसे बड़ी दिकत्त टिकट मिलने की होती है अगर टिकट वेटिंग का मिलता है तो यात्री की परेशानी सीधे दोगुनी हो जाती है। और यदि आप अपने परिवार के सफर के रहे है तो यह परेशानी कही ज्यादा बाद जाती है और उस टाइम हम अपने पीएनआर नंबर से अपने बुकिंग की स्थिति जान सकते है |
पीएनआर नंबर अपने आप मैं एक यूनिक नंबर होता है जो की आपके टिकट पर रहता है और उसी की सहायता से हम अपने सीट की वास्तविक स्थिति को जान सकते है इस नंबर की सहायता से पैसेंजर का पूरा रिकॉर्ड जान सकते है। वैसे यह 10 आंकड़ों वाला नंबर होता है। इस नंबर की सहयता से वेटिंग और कंफर्म टिकट वाले अपने रिज़र्वेशन की पूरी स्थिति पता कर सकते है |
आज यह सभी जानकारी आप अपने मोबाइल से ले सकते है इसके लिए बस आपको किसी काम कैसे करना है वह आना चाहिए जैसे की मुझे ट्रैन का टिकट बुक करना हो या ट्रेनों के बारे मैं जानना हो या कुछ और जानकारी जाननी हो तब आपके मन में सवाल उठेगा कि हम ट्रैन की इन इनफार्मेशन को कैसे चेक कर सकते या कैसे हम अपने ट्रैन की जानकारी हासिल कर सकते है |
इसके लिए आपको बहुत कुछ करने की जरुरत नहीं होती बस आपके पास इंटरनेट होना चाहिए | और आपको तरीका पता रहना चाहिए | अपने ट्रैन की पीएनआर स्टेटस चेक करने के कई तरीके होते है जैसे की फ़ोन कॉल, एसएमएस भेजकर और ऑनलाइन भी चेक कर सकते है | यदि आपको ऑनलाइन चेक करना हो तो आप इसको रेलवे की ऐप या वेबसाइट से चेक कर सकते है|
इस ऐप को आप गूगल प्ले से आसानी से डाउनलोड कर सकते है और जो की फ्री मैं यह पर मिलती है |





