Friday, 1 September 2017

Ravi Shastri Says MS Dhoni will Play in 2019 Cricket World Cup in England

एमएस धोनी जो की हर इंसान के दिल में राज करते है और जिस तरह से उनका क्रिकेट में योगदान रहा है वह कोई जानता है | वह अपने खेल से जब भी इंडियन क्रिकेट टीम को जरुरत पड़ी है वह अपना योगदान देते रहते है |
शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य में क्रिकेट खेलने पर भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने अपने संशय को खत्म करते हुए कहा मीडिया में एक बड़ा बयान दिया और उन्होंने कहा कि अभी इस स्टार ने अपनाआधा भी प्रदर्शनभी नहीं किया है और उन्होंने कहा  की २०१९ में इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्वकप में वह खेलगे और वह इंडिया टीम की योजनाओं में पूरी तरह से शामिल होंगे

क्योकि उनके हालिया प्रर्दशन को देखते हुवे उन्होंने यह बयान दिया उनका श्रीलंका के खिलाफ मौजूदा सभी वनडे मैचों में शानदार फार्म किया है,उनकी पिछली तीन नाबाद  पारियों में  45, 67 और 49 रन बनाये जिसमें से एक उन्होंने गुरुवार अपने इतिहास में एक नया मुकाम हासिल किया और 300वें वनडे मैच में खेली. शास्त्री ने कहा हम नए खिलाड़ियों  को  सीनियर खिलाड़ियों के साथ चांस देना चाहते है क्योकि धोनी भी 36 वर्षीय के हो गए है |

धोनी के पिछले कुछ सालो के प्रर्दशन से उन पर सवाल उठ रहे थे और सभी जानना चाहते थे की वे २०१९ क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे या नहीं. और कई सीनियर खिलाडी भी कह चुके थे इनका ऑप्शन अब देखना चाहिए |

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा की अभी के खेले गए मैचों से मुझे और टीम को धोनी ने  काफी ज्यादा प्रभावित किया है. और ऐसे महान खिलाड़ी का फार्म में आना हमारे लिए काफी अच्छा हैं. यदि वह किसी तरीके से खेलते हुवे दिखाई दिए तो वह सबका रिकॉर्ड तोड़ सकते है यहां तक कि उसने अपना आधा खेल भी नहीं खेला है." उन्होंने कहा, "अगर किसी को ऐसा लगता है तो वे गलत हैं. अभी उन्हें कई हैरानी भरी चीजें देखने को मिलेंगी. यह खिलाड़ी अभी उन्हें काफी कुछ दिखायेगा."  दूसरा हमें यह नहीं भूलना चाहिए की वह देश के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर थे है और रहेंगे |